बिहार में अररिया जिला है. नेपाल में हुए तख्तापलट के चलते यह जिला भी अलर्ट पर है. बॉर्डर पर बसे गांवों में दहशत का माहौल है. इस जिले में ही जोगबनी है, जोकि बॉर्डर से सटा है. यहां के लोगों ने बॉर्डर के पास हो रहे उत्पात को सामने से देखा. जोगबनी से 400 मीटर की दूरी पर नेपाल में रानी भंसार के समीप प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आगजनी की.
जोगबनी के अजय प्रसाद ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने रंगेली महानगरपालिका समेत पास के सरकारी कार्यालयों को आग के हवाले कर दिया. घरों में आग लगा दी. बिराटनगर के टॉवर चौक के समीप टॉयर में आग लगाकर लोगों ने प्रदर्शन किया. 20 बाइकें जला दी गईं. बॉर्डर पार हुए हिंसा के बाद भारत की तरफ की दुकानें बंद होने लगीं.


Users Today : 60
Total Users : 18382
Views Today : 90
Total views : 33680
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 2:13 pm