Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में अब कंटेस्टेंट्स ने अपने-अपने खेल खेलने शुरू कर दिए हैं. अपनी बॉन्डिंग के हिसाब से घरवालों ने अपने दोस्त और दुश्मन भी चुन लिए हैं. मेकर्स ने शो की शुरुआत में ही एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शहबाज बदेशा को घर में एंट्री दे दी है. शहबाज कोई और नहीं, बल्कि शहनाज गिल के भाई हैं. उन्हें पहले भी बिग बॉस के घर में देखा गया है. शहबाज के घर में आते ही माहौल बदल गया है.
एक तरफ जहां शहबाज सभी के साथ बैठ-बैठकर घर के माहौल का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं मृदुल तिवारी और शहबाज के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलने वाली है. दरअसल मेकर्स ने आज के एपिसोड का एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दोनों के बीच जमकर लड़ाई होती हुई नजर आ रही है. ये प्रोमो आते ही इंटरनेट पर छा गया है.
शहबाज और मृदुल के बीच झगड़ा
क्लिप में देखा जा सकता है कि शहबाज रात के समय मृदुल के पास जाता है और कहता है कि तुझे पता था ना कि हंसी-मजाक चल रहा है. मृदुल जवाब में कहता है कि तू कहता कि भाई मुझे गलत लग रहा है. शहबाज बोलता है कि ये उंगली मत कर मेरे साथ. इसके बाद मृदुल उन्हें चेतावनी देते हुए कहते हैं कि आगे अब बोलना मत. दोनों के बीच गरमा-गर्मी बढ़ जाती है और बाकी घरवाले दोनों के बीच आकर उन्हें रोकते हैं.
मृदुल ने कसे शहबाज पर तंज
मृदुल और शहबाज एक-दूसरे से गाली देकर भी बात करते हैं. मृदुल कहते हैं कि तुझे तेरी औकात पहले दिखाकर आया हूं. तू इस घर में फ्री में आया है. वहीं शहबाज कहते हैं कि रोटी बनाकर खा जाऊंगा तेरी. बता दें, शो के प्रीमियर के दौरान सलमान ने स्टेज पर अनाउंस किया था कि मृदुल को ज्यादा वोट मिले थे. इसलिए शहबाज को मंच से ही वापस घर भेज दिया जाता है और मृदुल शो में शामिल हो जाते हैं.


Users Today : 60
Total Users : 18382
Views Today : 90
Total views : 33680
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 2:13 pm