प्यार में प्रेमी क्या कुछ नहीं कर जाते, ये तो जगजाहिर है. कभी कभार तो ऐसे कदम उठा लेते हैं कि उनकी ही जान पर बन आती है. ऐसा ही एक प्रेमी जोड़ा है बिहार के भागलपुर का, जिनका वीडियो इन दिनों खूब वायरल हुआ है. दोनों एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे. एक साल तक अफेयर चला, फिर सोचा कि शादी कर लेते हैं. मगर दोनों के घर वालों को ये रिश्ता मंजूर न था. इसलिए प्रेमी जोड़ा घर से भागकर दूसरे गांव में जा छिपा. वहां के गांव वालों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी.
पहले गांव वालों ने उनसे पूछा कि तुम दोनों घर से भागे हो क्या? तब प्रेमी जोड़े ने बताया कि हम एक दूसरे से प्यार करते हैं. हमारी शादी न हुई तो जान दे देंगे. गांव वालों ने भी दरियादिली दिखाई. उन्होंने खुद प्रेमी जोड़े की मंदिर में शादी करवा दी. इसके बाद दुल्हन ने एक वीडियो बनाया. इसमें बोली- मेरे साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं हुई है. मैंने खुद भागकर शादी की है. अगर मुझे, मेरे पति या ससुरालियों को कुछ भी होता है तो इसका दोषी मेरा परिवार होगा. मेरे चाचा कुछ भी गलत कर सकते हैं.


Users Today : 67
Total Users : 18389
Views Today : 100
Total views : 33690
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 4:02 pm