लुधियाना: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरकार 13 दिन बाद पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं, ताकि बाढ़ से बुरी तरह तबाह हुए 9 जिलों में पीड़ित लोगों से मिल सकें और उन्हें राहत दे सकें।
अब सवाल यह उठ रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जो इतनी देर बाद हाल-चाल लेने आ रहे हैं, क्या वह जमीन पर उतरेंगे या फिर इन जिलों की तबाही को सिर्फ आसमान से ही देखेंगे। क्योंकि गुरदासपुर, फिरोजपुर, तरनतारन, फाजिल्का, अमृतसर आदि जिलों में हुई तबाही को सही मायने में समझने के लिए मौके पर जाकर देखना जरूरी है।
दूसरी तरफ, पंजाब सरकार ने प्रति एकड़ 20 हज़ार रुपए और मृतक व्यक्ति के परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के पास लंबित पड़े 60 हज़ार करोड़ रुपए जीएसटी बकाए की ग्रांट की मांग प्रधानमंत्री के दौरे से पहले ही कर दी गई थी। फिलहाल, पंजाब के बाढ़ पीड़ित लोगों की जो हालत है, उसे देखकर हर पार्टी, समाजसेवी संस्थाएं और फिल्मी कलाकार अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। अब सबकी नज़रें प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर टिकी हैं कि वह आज कोई बड़ा ऐलान करेंगे या फिर पीड़ितों की उम्मीदों पर पानी फेर देंगे। ज़रूरत है कि आज ही राहत का ऐलान किया जाए, न कि और देरी की जाए।


Users Today : 14
Total Users : 18444
Views Today : 14
Total views : 33754
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 2:23 am