Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा लगातार विवादों में घिरे हुए नजर आ रहे हैं. अब इस बीच एक बार फिर से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल राज कुंद्रा को 60 करोड़ रुपये के निवेश धोखाधड़ी मामले में इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने समन भेजा है. शुरुआत में शिल्पा और राज को 10 सितंबर को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन राज कुंद्रा ने 15 सितंबर तक की मोहलत मांगी थी. इसलिए अब शिल्पा के पति को 15 सितंबर को पूछताछ के लिए आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश होना होगा.
इस बीच शिल्पा और उनके पति राज को देश छोड़ने से रोकने के लिए उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया है. पुलिस की जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) के ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए तलब किया है. लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के निदेशक दीपक कोठारी ने शिल्पा और राज के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है.


Users Today : 62
Total Users : 18384
Views Today : 93
Total views : 33683
Who's Online : 2
Server Time : October 21, 2026 3:10 pm