उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. इस कारण निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. प्रशासन प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा है. इसी बीच वृंदावन से बाढ़ की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं. यहां परिक्रमा मार्ग पर पानी भर चुका है. ठाकुर बांके बिहारी मंदिर और राधावल्लभ मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर भी पानी का सैलाब आ गया है.
मंदिरों तक जाने का रास्ता बंद हो जाने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आपको बताते चले की वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर और राधावल्लभ मंदिर की ओर जाने वाला दाऊजी मंदिर का रास्ता, जो की गेट नंबर 2 की तरफ जाता है. वहां कमर कमर तक पानी भरा हुआ है. इस वजह से श्रद्धालु सीधे रास्ते से अपने आराध्य के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें लंबा चक्कर लगाकर मंदिर पहुंचना पड़ रहा है.


Users Today : 78
Total Users : 18400
Views Today : 112
Total views : 33702
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:02 pm