• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले शहर में लगे झूठ की गूंज के पोस्टर बंद हो सकती है लाडली बहना योजना, हाईकोर्ट में याचिका आज से एक महीने तक भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 100 वर्ष की परंपरा : झांकियों के लिए पटेल ने बढ़ाया मदद का हाथ 100 वर्ष की परंपरा के लिए पटेल ने बढ़ाया हाथ गांधीनगर के निष्कासित प्रबंधक ने बुलवाई आमसभा 3000 से अधिक संस्थाओं वाले सहकारिता विभाग में नहीं है उपायुक्त सरकार के सामने अंगद की तरह खड़े हैं हनुमानजी 11 अक्टूबर को इंदौर में T20 क्रिकेट, पुलिस की एडवाइजरी आवासीय क्षेत्र में व्यवसाय पर कार्रवाई से भड़के राजधानी के व्यापारी

24 घंटे बीते कहां गए बच्चे, सोनार नदी में डूबे मासूमों का कोई सुराग नहीं, चक्काजाम की वॉर्निंग

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 8, 2025
in मध्यप्रदेश
0

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह में दर्दनाक हादसा हो गया है. परिवार के साथ जियारत (दर्शन) करने पहुंचे चार बच्चों में दो किशोर सोनार नदी में डूब गए. जिनका 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा है. प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. वहीं एसडीआरएफ की टीम लगातार बच्चों को खोज रही है लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है.

जियारत करने गए 2 बच्चे नदी में डूबे

नगर के बजरिया मोहल्ला में रहने वाले दो परिवारों की ईद मिलाद उन नबी की खुशियां 24 घंटे भी कायम नहीं रह सकीं. दो परिवारों पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब परिवार के साथ बच्चे जियारत करने नरसिंहगढ़ पहुंचे थे और वहां पर नहाने के दौरान चार बच्चे डूब गए. जिनमें से स्थानीय लोगों ने किसी तरह दो बच्चों को तो बचा लिया लेकिन दो का सुराग अभी तक नहीं लग सका है. घटना को करीब 24 घंटे हो चुके हैं. लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका है.

दरअसल, इन दिनों लगातार बारिश के कारण सभी नदियां उफान पर हैं. जबकि जिले की सबसे बड़ी सोनार नदी रौद्र रूप धारण किए हुए. इसी दौरान यह बच्चों सुनार नदी के तट पर नहाने के लिए गए हुए थे. जिनमें से दो लापता हो गए हैं. बजरिया मोहल्ला निवासी इस्लाम कुरैशी ने बताया कि, ”उनका भतीजा मजीद कुरैशी उम्र 16 साल तथा भांजा नियाज कुरैशी 13 साल परिजनों और मोहल्ले के दो अन्य बच्चों निशाद कुरैशी 17 साल एवं इमरान कुरैशी 14 साल के साथ नरसिंहगढ़ गए हुए थे.”

नहाने के दौरान डूबे बच्चे

”वहां पर बाबा साहब की मजार पर परिवार के लोग जब दर्शन करने गए उसी दरमियान यह चारों बच्चे सुनार नदी के तट पर आ गए, और वहां पर नहाने लगे. लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण बच्चे उसमें डूब गए. जब स्थानीय लोगों ने उन्हें डूबते और चीख पुकार करते हुए देखा तो तुरंत ही वह नदी में कूद गए और किसी तरह से नियाज और इमरान को नदी से बाहर निकाल लिया. जबकि निशाद कुरैशी और मजीद कुरैशी को वह नहीं निकाल पाए. तेज बहाव में वह कहां बह गए किसी को पता नहीं है.

24 घंटे बीते बच्चों का नहीं लगा सुराग

घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो वह तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गए. साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी. उधर जानकारी लगते ही नरसिंहगढ़ एवं देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. एसडीआरएफ की टीम भी तुरंत ही मौके पर पहुंच गई और बच्चों की खोज भी शुरू कर दी. लेकिन देर रात तक सर्च ऑपरेशन करने के बाद भी निशाद और मजीद का कहीं पता नहीं लगा. आज सुबह फिर से गोताखोरों की एक टीम ने गहराई में जाकर दोनों लापता युवकों को खोजने का सिलसिला शुरू किया है, लेकिन वह अभी भी लापता हैं. अधिकारियों और एसडीआरएफ टीम के साथ परेशान परिजन भी मौके पर मौजूद हैं.

परिजनों ने दी चक्काजाम की धमकी

इधर मामले में परिजन और समाज के लोगों ने नरसिंहगढ़ रोड पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है. बच्चों के परिजन इस्लाम कुरैशी ने ईटीवी भारत से फोन पर बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि, ”प्रशासन की टीम बच्चों को ढूंढने में कोताही बरत रही है. इसलिए हम चक्काजाम करेंगे.” मामले में सीएसपी एचआर पांडे ने बताया, ”कल से सर्च ऑपरेशन जारी है. लगातर गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम बच्चों को तलाश कर रही है. परिजन धैर्य बनाए रखें, हम पूरा प्रयास कर रहे हैं बच्चों को खोजने का.”

प्रशासन द्वारा लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है. उसके बाद भी लोग नदी के मुहानों पर जाने से नहीं चूक रहे हैं. जिसके कारण ही इस तरह के हादसे से हो रहे हैं. इस पूरी बरसात में ऐसे डेढ़ दर्जन अधिक हादसे से हो चुके हैं. नदी पार करने या नहाने के दौरान नदी में बह जाने के कारण इस सीजन में एक करीब एक दर्जन मौतें हो चुकी हैं. जरा सी मौज मस्ती और लापरवाही के कारण लोग अपनी जान गवा रहे हैं.

Previous Post

एडमिशन फॉर्म जमा करने के अंतिम दिन मुरैना गर्ल्स कॉलेज में ताला, जिम्मेदार ही अचानक गायब

Next Post

इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला के समर्थन में बॉलीवुड एक्टर की पोस्ट, रीलबाजों पर पुलिस की निगाह

Next Post

इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला के समर्थन में बॉलीवुड एक्टर की पोस्ट, रीलबाजों पर पुलिस की निगाह

इंदौर शहर के मध्य पंढरीनाथ क्षेत्र में सड़क में गहरा गड्ढा दिखाई दिया। आज सुबह अचानक यहां सड़क फस गई। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में पाइपलाइन का काम हुआ था जिसके चलते खुदाई करने के बाद अब यह घटना हो गई। 
ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले ही जून इंदौर क्षेत्र में इस तरह अचानक सड़क बस गई थी और करीब 20 फीट में हर गड्ढा हो गया था पंढरीनाथ पर भी 10 फीट से अधिक गहरा गड्ढा हो गया है।
.
.

#Janhitmedia #indore #imc #city #news 
#breakingnews #todaynews #viral #shorts
फिर से इंदौर की सड़क में दिखा पाताललोक
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 7 3 8 9
Users Today : 21
Total Users : 17389
Views Today : 33
Total views : 31923
Who's Online : 1
Server Time : September 21, 2026 10:09 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.