• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
अब झोनल ऑफिस में बनेंगे जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र वर्षा जल संरक्षण करने वालों को मिलेगा वाटर क्रेडिट - महापौर  निजी कंपनी ने हड़पी किसान की जमीन निर्माण श्रमिकों की ई-केवाईसी 13 जून तक अनिवार्य टंकियों में नहीं है पानी, पीएचपीएचई के काम में धांधली मप्र में आज से ट्रांसफर शुरू, पहले रिक्त पद भरेंगे IPL 2026: आरसीबी ने रचा इतिहास, गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल का खिताब भेरूघाट पर फूटी पाइपलाइन, आसमान छूता दिखा पानी का फव्वारा सीएम मोहन यादव का जीतू पटवारी पर तीखा तंज उज्जैन में भीड़ नियंत्रण के लिए इंदौर में बनेंगे होल्डिंग एरिया और सैटेलाइट पार्किंग

कौन हैं पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव, जिनके तेजस्वी की पत्नी पर कमेंट से मचा बवाल, पॉक्सो एक्ट में हुए हैं बरी

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 8, 2025
in बिहार
0

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के एक पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव की पत्नी पर एक विवादित टिप्पणी की. हाल ही में जेल से रिहा हुए राजबल्लभ यादव ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उनकी शादी और पत्नी को लेकर विवादित कमेंट किया. उनके इसी कमेंट के बाद से बिहार का सियासी पारा और भी हाई हो गया.

एक जनसभा के दौरान रविवार को बोलते समय राजबल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा, तेजस्वी यादव वोट लेने के लिए जाति की बात करते हैं, लेकिन शादी किसी और जाति में की. अगर यादव समाज की किसी बेटी से शादी करते तो उसका भला होता. क्या जरूरत थी हरियाणा-पंजाब से लाने की, कोई जर्सी गाय ले आए हैं. उनके इसी बयान को लेकर अब आरजेडी में आक्रोश है और उनके इस बयान का विरोध किया जा रहा है. पार्टी ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

कौन हैं राजबल्लभ यादव?

जेल से बाहर आने के बाद अपने बयान से राजबल्लभ यादव ने बिहार का सियासी पारा बढ़ा दिया है. राजबल्लभ यादव साढ़े 9 साल के बाद पिछले महीने जेल से रिहा हुए, पटना हाईकोर्ट ने उन्हें हाल ही में नाबालिग से बलात्कार के एक मामले में बरी कर दिया है.

राजबल्लभ यादव के सियासी सफर की बात करें तो उन्होंने साल 1995 में पहली बार निर्दलीय चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उनको जीत हासिल हुई. इसी के बाद साल 2000 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें आरजेडी से टिकट मिला. वो इस चुनाव में भी जीत हासिल करने में सफल रहे. वो चुनाव में जीत हासिल करने के साथ ही सरकार में श्रम राज्य मंत्री बनाए गए. इसके बाद लगातार 3 विधानसभा चुनावों में उन्हें शिकस्त मिली.

इसी के बाद 2015 में जेडीयू-आरजेडी और कांग्रेस के महागठबंधन से राजबल्लभ प्रसाद एक बार फिर चुनाव जीते. इसी दौरान फरवरी 2016 में नाबालिग के दुष्कर्म मामले में उन पर एफआईआर दर्ज कराई गई और फिर 21 दिसंबर, 2018 को उन्हें दोषी करार दिया.

दोषी करार किए जाने के बाद बिहार विधानसभा से उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई. 2019 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में जेडीयू से कौशल यादव विजयी हुए, जबकि अगले ही साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में राजबल्लभ प्रसाद की पत्नी विभा देवी आरजेडी से उम्मीदवार बनी और उन्होंने जीत हासिल की.

पार्टी से किया गया सस्पेंड

2018 में पॉक्सो कोर्ट में दोषी ठहराए जाने के बाद राजबल्लभ को नवादा विधानसभा सीट से अपनी सदस्यता गंवानी पड़ी थी. 14 फरवरी 2016 को आरजेडी ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया था. मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था.

POCSO एक्ट में हुए बरी

पटना हाईकोर्ट ने 14 अगस्त को राजबल्लभ यादव को नाबालिग से कथित बलात्कार के एक मामले में बरी किया था. इससे पहले, एक निचली अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. राजबल्लभ यादव पर 6 फरवरी, 2016 को नवादा स्थित अपने आवास पर एक नाबालिग से बलात्कार का आरोप था.

कौन हैं तेजस्वी यादव की पत्नी?

तेजस्वी यादव ने अपनी स्कूल की दोस्त रेचल कोडिन्हो से शादी की है. वो चंडीगढ़ की रहने वाली हैं. तेजस्वी यादव और रचेल की साल 2021 में शादी हुई. शादी के बाद उन्होंने अपना नाम राजश्री यादव रख लिया. तेजस्वी यादव की पत्नी पर कमेंट करने को लेकर अब राजबल्लभ यादव के खिलाफ आरजेडी में आक्रोश हैं और उनके बयान को लेकर उन पर पलटवार भी किए जा रहे हैं.

Previous Post

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बीजेपी विधायक को क्यों दी बड़े-बड़े वादे’ न करने की सलाह?

Next Post

बालों और त्वचा के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये 5 मसाले

Next Post

बालों और त्वचा के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये 5 मसाले

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा युवाओं को लेकर की गई टिप्पणी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से युवाओं की बड़ी फौजी खट्टी हो गई है और वह हाथ धोकर CJI के पीछे पड़ गए, उनका स्तीफा मांगा जा रहा है। 
गी और सीजीपी के बीच चल रहा है विवाद में आज जंतर मंतर पर युवाओं की भीड़ इकट्ठी हो गई है कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत भी सहयोगियों के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं।
.
.

#janhitmedia #hindinews #latestnews #news 
#breakingnews #indianpolitician #today 
#currentaffairs #delhi #cjp #cji #politics
जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का हल्ला बोल #janhitmedia
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 3 4 6 0
Users Today : 30
Total Users : 13460
Views Today : 34
Total views : 23769
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 2:17 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.