राजस्थान के चुरू में रविवार को ट्रेन में यात्रा कर रहे बुजुर्ग के लिए एक युवक फरिश्ता साबित हुआ. यहां 3 इडियट्स फिल्म की तरह एक युवक ने बाइक पर बिठाकर अचेत बुजुर्ग को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई. ट्रेन में यात्रा कर रहे बुजुर्ग की अचानक तबीयत खराब हो गई थी. इसके बाद एक युवक ने बीमार वृद्ध को बाइक से राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया.
इसके बाद समय रहते बुजुर्ग का इलाज किया गया, जिससे उसकी जान बच गई. लोग बुजुर्ग की जान बचाने के लिए युवक की सराहना कर रहे हैं. दरअसल हरियाणा के रहने वाले 70 वर्षीय भलेराम ट्रेन में यात्रा कर रहे थे. इस दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिससे बुजुर्ग अचेक हो गए.


Users Today : 7
Total Users : 15589
Views Today : 8
Total views : 27713
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 7:20 am