प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मणिपुर जाने वाले हैं. वहां हुई हिंसा के बाद पहली बार पीएम मोदी का दौरा होने वाला है. इस पर तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कांग्रेस और शिवसेना ने उनके इस दौरे पर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस ने कहा कि 29 महीनों के बाद पीएम अपने इस दौरे में वहां केवल 3 घंटे का समय बिताने वाले हैं. ये तो मणिपुर के लोगों का ही अपमान है.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री की 13 सितंबर को प्रस्तावित मणिपुर यात्रा का उनके समर्थक स्वागत कर रहे हैं, लेकिन वह राज्य में लगभग 3 घंटे ही बिताएंगे. उन्होंने लिखा जी हां, सिर्फ 3 घंटे. इतनी जल्दबाजी में की गई इस यात्रा से उन्हें क्या हासिल होने की उम्मीद है?


Users Today : 62
Total Users : 18384
Views Today : 93
Total views : 33683
Who's Online : 2
Server Time : October 21, 2026 3:09 pm