इंदौर के बिजलपुर इलाके में शुक्रवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर पर धावा बोला. चोर करीब ढाई घंटे तक इलाके में सक्रिय रहे. उन्होंने जीतू पटवारी के घर के अलावा नगर पंचायत अधिकारी, बिजली कंपनी इंजीनियर और एक कारोबारी के घर को भी निशाना बनाया.
दरअसल इंदौर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर में चोर घुसे. चार से पांच अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया है. यह घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित बिजलपुर के निवास पर हुई. फिलहाल पुलिस द्वारा सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है. बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही उनके घर के पास मौजूद दो और घरों को चोरों ने निशाना बनाया. घटना को अंजाम देने आए आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए.


Users Today : 83
Total Users : 18405
Views Today : 118
Total views : 33708
Who's Online : 3
Server Time : October 21, 2026 7:32 pm