पश्चिम बंगाल में टीएमसी पार्टी के मालदा जिले के अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी एक बार फिर अपने तीखे बयानों के चलते सुर्खियों में आ गए हैं. बख्शी ने बीजेपी विधायक के मुंह में तेजाब डालने की धमकी दी है. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है. इससे पहले भी उन्होंने बीजेपी, सीपीआई (एम) और कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हाथ-पैर काटने की धमकी दी थी.
टीएमसी नेता बख्शी ने यह टिप्पणी शनिवार शाम को एक सभा को संबोधित करते हुए की, जिसका आयोजन उनकी पार्टी की ओर से बाकी राज्यों में “बंगाली भाषी प्रवासी मजदूरों पर अत्याचार” के विरोध में किया गया था.


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 22
Total views : 30837
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 3:27 pm