राजस्थान सरकार विधानसभा में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बिल पास करने की कोशिश में लगी है. इस दौरान राज्य से अलवर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां करीब 50 नाबालिग बच्चों का धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया. पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी के खातों की जांच कर रही है. धर्मांतरण के लिए फंडिंग कहां से मिलती थी. इसकी भी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है. इससे पहले भी सीकर में धर्मांतरण करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है.
अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन से जुड़ा मामला सामने आया है. गोलेटा गांव स्थित सैय्यद कॉलोनी में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपी अमृत ओर सोनू रायसिख को गिरफ्तार किया है. जिनसे पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है. अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हिंदू संगठनों और मुखबिर की सूचना पर एमआईए थाना पुलिस ने बुधवार शाम को ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित एक हॉस्टल में छापामारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया था.


Users Today : 34
Total Users : 18356
Views Today : 49
Total views : 33639
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 7:38 am