उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शुक्रवार यानी 5 सितंबर को ईद-मिलादुन्नबी के दौरान पूरे शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए. बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक हर किसी में उत्साह का माहौल था, लेकिन इस दौरान जुलूस में शामिल एक घोड़ा अचानक बिदक गया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, समय रहते घोड़े के मालिक ने उस घोड़े को संभाल लिया और हालात को काबू में कर लिया, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया.
ममला सदर कोतवाली क्षेत्र के लाल मस्जिद के पास अलविना कन्फेक्शनरी के सामने का है. यहां जुलूस निकाला जा रहा था. जुलूस में कई घोड़े शामिल थे, जिन्हें उनके मालिक संभाल रहे थे. अचानक तेज आवाज के कारण एक घोड़ा बेकाबू होकर कूदने लगा. इससे मौके पर जुलूस में अफरा-तफरी मच गई. जुलूस कमेटी के लोग घोड़े को आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहे, लेकिन हंगामे के बीच घोड़ा लगातार बिदकता रहा.


Users Today : 38
Total Users : 17035
Views Today : 57
Total views : 30938
Who's Online : 0
Server Time : September 6, 2026 1:38 pm