दिल्ली के लाल किला परिसर से चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. लाल किले के पार्क में आयोजित जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान से एक बेशकीमती कलश चोरी हो गया. ये घटना बीते मंगलवार, 2 सितंबर को घटी. जब कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी पहुंचे थे. इसी बीच उनके स्वागत के दौरान कलश मंच से गायब हो गया. पुलिस ने बताया कि कारोबारी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए कलश लेकर आते थे. उस दिन भी वह कलश लेकर आए थे.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं. पुलिस ने संदिग्ध की पहचान भी कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई है. लाल किले परिसर में जैन समुदाय का यह अनुष्ठान 15 अगस्त से पार्क में चल रहा है और 9 सितंबर तक जारी रहेगा. इसी बीच चोरी की घटना हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है.


Users Today : 53
Total Users : 18375
Views Today : 78
Total views : 33668
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 12:26 pm