चंडीगढ़/मोहाली : इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब से सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, जोकि पिछले दो दिन से बीमार चल रहे हैं, को अब मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार सी.एम. मान पिछले दो दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, स्वास्थ्य में सुधार न होने और चिकित्सकों की सलाह पर अब उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों के अनुसार, सी.एम. मान फोर्टिस अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से पंजाब बाढ़ संकट से जूझ रहा है और मुख्यमंत्री लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। वे राहत कार्यों की निगरानी और प्रशासन को सक्रिय करने के लिए खुद मैदान में मौजूद रहे। लगातार दौरे और व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनकी तबीयत पर असर पड़ा और डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी।
प्रदेश की जनता में सी.एम. मान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही हैं। वहीं, राजनीतिक हलकों में भी हलचल है क्योंकि ऐसे समय में जब पंजाब बाढ़ जैसी गंभीर आपदा से गुजर रहा है, मुख्यमंत्री का बीमार पड़ना प्रशासनिक दृष्टि से भी बड़ी चुनौती माना जा रहा है।


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 2:40 pm