बिहार में चुनाव की हलचल तेज है. सियासी पारा समय के साथ काफी हाई हो गया है. इसी बीच सभी दलों ने अपने खेमों को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है. गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बिहार बीजेपी कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में मुख्य तौर पर SIR (बिहार की वोटर लिस्ट रीविजन) को लेकर विपक्ष की ओर से मुद्दा बनाए जाने और प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां के बारे में कांग्रेस के मंच से अपशब्द कहे जाने को लेकर चर्चा और रणनीति बनाई गई. गृहमंत्री के साथ बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में कैंडिडेट चयन, घोषणा पत्र के मुद्दों और चुनाव प्रचार को लेकर रणनीति तय की गई.
इस बैठक में बीजेपी और एनडीए के भविष्य के प्रचार के तौर तरीकों पर चर्चा की गई. साथ ही जमीनी स्तर की सच्चाई को जानने की कोशिश भी की गई. बीजेपी कोर ग्रुप बैठक के बाद बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बैठक में ये तय किया गया कि 25 सितंबर तक विधानसभा स्तर पर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन चलाया जाएगा.


Users Today : 48
Total Users : 18370
Views Today : 69
Total views : 33659
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 10:37 am