लुधियाना: पंजाब में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए पंजाब स्टेट मिड-डे मील सोसाइटी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (स/ए) को निर्देश दिए हैं कि कई स्कूल प्रमुखों द्वारा यह चिंता व्यक्त की गई है कि बाढ़ के कारण स्कूलों में पानी भरने से मिड-डे मील योजना के तहत रखा अनाज खराब होने की आशंका है। सोसाइटी ने निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूलों में अनाज के खराब होने का खतरा है, वहां तुरंत अनाज को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शिफ्टिंग के दौरान अनाज का पूरा रिकॉर्ड मिड-डे मील रजिस्टर में सही तरीके से दर्ज किया जाए।
सोसाइटी ने इसे अत्यंत आवश्यक कदम बताते हुए अधिकारियों को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं ताकि बच्चों के भोजन में किसी प्रकार की बाधा न आए और अनाज का नुकसान भी रोका जा सके।


Users Today : 93
Total Users : 18415
Views Today : 128
Total views : 33718
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 8:57 pm