पटियाला/पांतड़ा: घग्गर नदी के कैचमेंट क्षेत्र में भारी बारिश के कारण पटियाला जिला प्रशासन ने राजपुरा सब डिविजन के घग्गर के पास बसे कुछ गांवों के निवासियों को सतर्क रहने की अपील करते हुए हाई अलर्ट जारी किया है।
एसडीएम राजपुरा, अविकेश गुप्ता द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार गांव संजरपुर, ऊंटसर, दड़बा, सलेमपुर, शमशपुर, जंडमगोली, हरपाला, रामपुर, सोंटा, मारियां, कपूरी, कमालपुर, सराला कलां, सराला खुर्द, कामी खुर्द, चमारू, लाछड़ू खुर्द, महिदूदां, मंझौली, मारू, जंबोमाजरा, जमीतगढ़, महमदपुर तथा आसपास के इलाकों में सावधान रहने और घग्गर नजदीक ना जाने की अपील की।
प्रशासन ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। केवल प्रशासन द्वारा जारी की गई हिदायतों का पालन किया जाए। यदि जरूरत पड़े या किसी जानकारी के लिए, तो राजपुरा के फ्लड कंट्रोल रूम पर 01762-224132 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।


Users Today : 83
Total Users : 18405
Views Today : 118
Total views : 33708
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 7:41 pm