भोपाल: राजधानी भोपाल के पिपलानी थाने के थाना प्रभारी चन्द्रिका यादव सहित कई पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। अलग-अलग शिकायतों में आदिवासी युवती और होटल संचालक ने पुलिस पर गाली-गलौज, अवैध वसूली और झूठे प्रकरण में फंसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
बालाघाट की युवती की शिकायत
जिला बालाघाट की 23 वर्षीय आदिवासी युवती ने डीजीपी,महिला आयोग और भोपाल पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत में थाना प्रभारी चन्द्रिका यादव, उपनिरीक्षक राजकिशोर मिश्रा और आरक्षक धर्मेंद्र मिश्रा व महेश धाकड़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में अनुसार युवती 6 अगस्त को भोपाल आई और मंगेतर के साथ पिपलानी इलाक़े के एक होटल में 31 अगस्त तक रुकी थी। 30 अगस्त की रात युवती की अपने मंगेतर से फोन पर बात नहीं हुई जिससे उसे कुछ अनहोनी का शक हुआ।
जिसकी वजह से उसने डायल 100 पर कॉल किया। कॉल करने पर लड़की को थाना पिपलानी बुलाया गया। युवती ने बताया कि उसको लगा कि कहीं उसका मंगेतर किसी हादसे का शिकार तो नहीं हो गया। लेकिन बाद में उसका फोन पर मंगेतर से संपर्क हो गया और वो किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहती थी।


Users Today : 38
Total Users : 17035
Views Today : 57
Total views : 30938
Who's Online : 0
Server Time : September 6, 2026 1:41 pm