दिल्ली से मेरठ तक अब सफर और भी और सुविधाजनक होने जा रहा है. सराय काले खां से लेकर मोदीपुरम तक का रैपिड रेल (नमो भारत) कॉरिडोर लगभग तैयार है. वर्तमान में यह ट्रेन केवल 55 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है, लेकिन निर्माण कार्य और सभी ट्रायल पूरे होने के बाद यह दूरी 82 किलोमीटर तक बढ़ जाएगी. इस सफर को आरामदायक और समय की बचत वाला बनाने के लिए केवल रैपिड रेल ही नहीं, बल्कि मेरठ मेट्रो भी यात्रियों के साथ होगी. नमो भारत रैपिड रेल 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से दौड़ती है.
फिलहाल मेरठ मेट्रो और नमो भारत का संयुक्त ट्रायल चल रहा है. यात्रियों को अधिक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए दोनों सेवाओं का शेड्यूल बेहद कम अंतराल पर तय किया गया है. नमो भारत ट्रेन हर 10 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी, जबकि मेरठ मेट्रो हर 7 मिनट में दौड़ेगी.


Users Today : 34
Total Users : 18356
Views Today : 49
Total views : 33639
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 7:38 am