देवभूमि उत्तराखंड इन दिनों बारिश की मार झेल रहा है. इस बार मानसून राज्य में खूब तबाही लेकर आया. कई जगह बादल फटे, कई जगह बाढ़ आई तो कई जगह लैंडस्लाइड हुए. अभी भी बारिश का सितम यहां जारी है. इसी बीच नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर दो गांव के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. हल्द्वानी से नैनीताल आ रही एक टैक्सी वाहन पर अचानक विशाल बोल्डर आ गिरा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है.
बोल्डर वाहन के बोनट पर गिरने से वाहन को नुकसान हुआ, लेकिन गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित रहीं और किसी को चोट नहीं आई. स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया, हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा. एडीएम नैनीताल विवेक राय ने यात्रियों से अपील की है कि वे बारिश के मौसम में पहाड़ी मार्गों पर सतर्कता बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें.


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 17
Total views : 30832
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 11:24 am