चंडीगढ़: पंजाब के कई इलाकों में रहने वाले लोग इस समय बाढ़ और खराब मौसम की मार झेल रहे हैं। इसी को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों को 3 सितंबर तक बंद रखने के आदेश जारी किए थे। अब सरकार ने एक और आदेश जारी कर पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन (PSDM) से जुड़े सभी 43 केंद्रों में भी छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर एक पोस्ट सांझा करते हुए इसका ऐलान किया। उनके मुताबिक इन केंद्रों में 3 सितंबर तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है। अमन अरोड़ा के ट्वीट के अनुसार –”खराब मौसम और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए, PSDM के सहयोग से चल रहे सभी 43 स्किल डेवलपमेंट केंद्र – सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 3 सितंबर तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार लोगों और उनकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”


Users Today : 2
Total Users : 16166
Views Today : 3
Total views : 28819
Who's Online : 0
Server Time : August 6, 2026 5:34 am