कर्नाटक के धर्मस्थल में सामूहिक दफन के मामले में अब सियासी रंग भी सामने आने लगा है. जहां कांग्रेस पार्टी बीजेपी पर इसमें सियासत करने का आरोप लगा रही है वहीं अब बीजेपी ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया है. इस मामले में बीजेपी नेता चलवाड़ी नारायणस्वामी ने कहा, धर्मस्थलम एक पूजा स्थल है. कुछ सदस्य जो वामपंथी समूह से हैं, उन्होंने जनता में भ्रम पैदा किया. मंदिर के बाहर जो भी न्याय चाहते हैं, उन्हें अदालत या अन्य माध्यमों से जाना चाहिए.
कर्नाटक के धर्मस्थल में 800 साल पुराने मंदिर शहर में 3 जुलाई 2025 को, एक नकाबपोश व्यक्ति जोकि सफाई कर्मचारी है उस ने पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति ने बड़ा दावा किया. उसने दावा किया कि उसने 1990 और 2000 के दशक में सैकड़ों महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को दफनाने में मदद की थी. शख्स के इस दावे के बाद कर्नाटक पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया और इसके तहत जांच की जा रही है.


Users Today : 42
Total Users : 18364
Views Today : 59
Total views : 33649
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 9:32 am