टांडा उड़मुड़ : जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव मूनका फाटक के पास एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इस भीषण हादसे में कार, एक्टिवा और ट्रैक्टर की टक्कर से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बस में सवार कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर सवार एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है। कार सवार जसदीप कौर पत्नी बलजीत सिंह और हरमन सिंह पुत्र बलजीत सिंह घायल हो गए हैं। डीएसपी टांडा और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।


Users Today : 29
Total Users : 18351
Views Today : 43
Total views : 33633
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:47 am