• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
अब झोनल ऑफिस में बनेंगे जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र वर्षा जल संरक्षण करने वालों को मिलेगा वाटर क्रेडिट - महापौर  निजी कंपनी ने हड़पी किसान की जमीन निर्माण श्रमिकों की ई-केवाईसी 13 जून तक अनिवार्य टंकियों में नहीं है पानी, पीएचपीएचई के काम में धांधली मप्र में आज से ट्रांसफर शुरू, पहले रिक्त पद भरेंगे IPL 2026: आरसीबी ने रचा इतिहास, गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल का खिताब भेरूघाट पर फूटी पाइपलाइन, आसमान छूता दिखा पानी का फव्वारा सीएम मोहन यादव का जीतू पटवारी पर तीखा तंज उज्जैन में भीड़ नियंत्रण के लिए इंदौर में बनेंगे होल्डिंग एरिया और सैटेलाइट पार्किंग

बचत और ग्रोथ दोनों चाहिए? PPF और FD में ये है बेहतर ऑप्शन

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 1, 2025
in इंदौर
0

जब बात पैसे की सुरक्षा और अच्छे रिटर्न की हो तो PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) और FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) जैसे निवेश के विकल्प ज्यादा पसंद किए जाते हैं. ये दोनों निवेश लंबी अवधि में स्थिर और सुरक्षित रिटर्न देते हैं, साथ ही टैक्स बचत का भी फायदा देते हैं. लेकिन सवाल यह है कि आपके लिए कौन सा बेहतर है? आइए समझते हैं…

PPF और FD: दोनों ही सुरक्षित

पीपीएफ एक ऐसा निवेश है जो खासतौर पर लंबी अवधि के लिए बनाया गया है. इसमें पैसा कम से कम 15 साल के लिए लॉक रहता है और सरकार इसके ब्याज को पूरा सुरक्षित रखती है. इसलिए अगर आप अपने पैसों को लंबी अवधि के लिए बढ़ाना चाहते हैं और टैक्स बचाना भी चाहते हैं तो पीपीएफ आपके लिए बढ़िया है.

वहीं, फिक्स्ड डिपॉजिट में आप एकमुश्त राशि निवेश करते हैं, जो आप अपनी सुविधा के अनुसार कई महीनों से लेकर कुछ सालों तक रख सकते हैं. एफडी में आपका पैसा जल्दी निकाला भी जा सकता है.

जमा राशि और निवेश की अवधि

पीपीएफ में हर साल आप कम से कम 500 रुपये जमा कर सकते हैं, लेकिन अधिकतम सालाना जमा 1.5 लाख रुपये तक ही सीमित है. साथ ही इसकी अवधि 15 साल की होती है, जिसे आप 5-5 साल के बाद बढ़ा भी सकते हैं. दूसरी ओर एफडी में आप थोड़ी से छोटी रकम से भी निवेश शुरू कर सकते हैं और इसमें कोई ऊपरी सीमा नहीं होती.

टैक्स बचत और ब्याज पर फर्क

पीपीएफ में जो भी ब्याज मिलता है वह पूरी तरह से टैक्स-फ्री होता है. साथ ही आप धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की जमा राशि पर टैक्स बचा सकते हैं. एफडी में भी टैक्स बचत के लिए कुछ स्पेशल टैक्स-सेविंग एफडी होती हैं. लेकिन आम तौर पर एफडी पर मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है और उस पर TDS (टैक्स डिडक्शन एट सोर्स) भी कटता है.

निकासी और लिक्विडिटी

जब पैसों की बात आती है तो लिक्विडिटी यानी पैसे की आसानी से निकासी भी जरूरी है. पीपीएफ में आपको 15 साल तक पैसा निकालने की आजादी नहीं होती. हालांकि, 7वें वर्ष के बाद आप आंशिक निकासी कर सकते हैं या अपने पीपीएफ खाते के अगेन्स्ट लोन भी ले सकते हैं. वहीं एफडी में आप मैच्योरिटी से पहले भी पैसा निकाल सकते हैं.

ब्याज दर और रिटर्न

पीपीएफ पर ब्याज दर सरकार तय करती है, जो आमतौर पर एफडी की तुलना में थोड़ी ज्यादा होती है और यह हर तीन महीने में अपडेट होती है. ब्याज सालाना कमपाउंड के हिसाब से जमा होता है, जिससे लंबे समय में आपका पैसा बढ़ता है. एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर बैंक पर निर्भर करती है और यह अवधि के हिसाब से अलग-अलग होती है.

कौन सा विकल्प चुनें?

अगर आपकी प्राथमिकता लंबी अवधि के लिए सुरक्षित निवेश और टैक्स बचत है, तो पीपीएफ आपके लिए बेहतर रहेगा. यह आपके पैसे को बढ़ने में मदद करेगा. वहीं, अगर आप कम समय के लिए निवेश करना चाहते हैं जिसमें पैसा जल्दी निकाला जा सके और आपको निश्चित रिटर्न मिले, तो एफडी सही विकल्प है.

Previous Post

Google ने दी चेतावनी! 250 करोड़ Gmail यूजर्स पर ‘मंडराया खतरा’, तुरंत करें ये काम

Next Post

पटना: इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा रहे थे तभी आ गया काल; गलत दिशा से आ रही कार ने उड़ाया, दो की मौत

Next Post

पटना: इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा रहे थे तभी आ गया काल; गलत दिशा से आ रही कार ने उड़ाया, दो की मौत

सुबह से हुई बरसात के बाद दिखी आग की तेज लपटें #janhitmedia
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 3 4 3 7
Users Today : 7
Total Users : 13437
Views Today : 7
Total views : 23742
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 5:22 am
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.