3 ज़ोन बढ़े, शहर में अब होंगे 22 ज़ोन

9 वर्षो बाद इंदौर को मिलेंगे 22 वार्ड अध्यक्ष

इंदौर। नगर की जनसंख्या के अनुसार प्रति 1 लाख की आबादी पर 1 वार्ड समिति (झोन) बनाने के संवैधानिक प्रावधानों को भाजपा परिषद 9 वर्षो बाद पूरा करने जा रही है। जिसके लिए देर रात नगर निगम द्वारा वार्ड समितियों के चुनाव कार्यक्रम जारी किया है अब 21 फरवरी को शहर को 22 झोन अध्यक्ष मिल जायेंगे। 3 नए वार्ड बनने और वार्ड अध्यक्ष नियुक्त करने से नागरिकों के छोटे छोटे कार्यों को झोंन स्तर से पूरा किया जा सकेगा। साथ ही 50 हजार तक के कार्यों के वित्तीय अधिकार भी वार्ड समितियों को मिल जायेंगे, अभी तक छोटे से छोटे कार्यों के लिए फाइले आयुक्त की स्वीकृति तक जाती थी। पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने बताया की इंदौर
में वर्ष 2015 के चुनाव में इंदौर की जनसंख्या 21 लाख 95 हजार थी जिसके अनुसार इंदौर नगर निगम में 22 झोन होना थे परन्तु भाजपा द्वारा 85 वार्डो को 19 झोन में बाटा गया था और वार्ड समितियों का गठन नही किया गया था जिसके कारण छोटे-छोटे कामों को लेकर नागरिकों को परेशान होना पड़ता था। पूर्व पार्षद द्धारा

जनहित में वरिष्ठ अभिभाषक मनोहर दलाल के माध्यम से वर्ष 2016 में प्रथम जनहित याचिका उच्च न्यायालय के समक्ष लगाईं गई और तत्कालीन नगर निगम आयुक्त मनीषसिंह ने शपथ-पत्र दिया था जिसको विश्वसनीय मानकर उच्च न्यायलय ने जनहित याचिका निराकृत की थी। बावजूद इसके जिसके बाद भी निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वार्ड समितियों का गठन नही किया था, वर्ष 2017 में पुनः जनहित याचिका प्रस्तुत की गई जिसमे प्रस्ताव मेअर -इन -कौंसिल के पास लंबित होना बताया गया वर्ष 2018 एवं वर्ष 2023 में नगर निगम इंदौर द्वारा माननीय उच्च न्यायलय के समक्ष वार्ड कमेटियो के चुनाव लंबित होने का आधार बतलाया गया परन्तु नगर निगम का अमला निरंतर 19 झोनो के अनुसार कार्य कर रहा था।

नए झोनों में ये वार्ड शामिल किए
अब शहर में नगर निगम 22 झोनो से कार्य करेगा इसके लिए वार्ड परिसमन भी किया जा चुका है। नवीन झोन क्रमांक 20, 21 और 22 में 11 वार्डो को शामिल किया गया है। इनमे झोन क्रमांक 20 ( जीजाबाई झोन, जिंसी) में वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 और 8 शामिल किया गया है इसी तरह झोन क्रमांक 21 ( सावरकर झोन, प्रगति नगर) में वार्ड क्रमांक 73, 79, 80 और 81 शामिल किए गए हैं।

21 होगा झोन अध्यक्ष का चयन
9 वर्षों के बाद सभी झोनो पर अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी, इसके लिए कल 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नाम का प्रस्ताव नाम वापसी तथा अध्यक्ष की नियुक्ति तक पूरी