प्रगति नगर संस्था चुनाव : 422 पत्र सदस्य, लेकिन 385 ही कर सकेंगे मतदान

इंदौर। नगर निगम कर्मचारियों की संस्था प्रगति नगर गृह निर्माण के चुनाव की तैयारी चल रही। संस्था में सदस्यों में कुल 422 पत्र सदस्य हैं लेकिन फिर में 385 सदस्य ही मतदान कर सकेंगे।
नगर निगम कर्मचारियों की विवादित संस्था प्रगति नगर गृह निर्माण के चुनावी कार्यक्रम के अनुसार संस्था के पदाधिकारी के लिए 14 मार्च को नामांकन जमा करने तथा 15 को नामांकनों की जांच एवं नाम वापसी लेने के बाद 16 मार्च को मतदान होगा। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के साथ मतदाता सूची भी जारी की गई है जिसमें 314 पुरुष तथा 108 महिला सदस्य सहित मतदान के लिए पत्र 422 सदस्य हैं। हालांकि इनमें 37 सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है और अब मतदान के लिए कुल 385 सदस्य ही बचे है। ज्ञात रहेगी संस्था में पिछले चुनाव में चुने गए संचालक मंडल का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ और माथुर ढाई वर्ष में ही फिर से चुनाव करवाए जा रहे हैं। चुनाव अधिकारी रघुवंशी ने बताया कि 16 मार्च को मतदान के बाद मौके पर ही मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।