टेक्स्ट चोरों पर नगर निगम की सख्ती
बड़ी संपत्तियों में बड़े खेल करने वाले भी होंगे उजागर इंदौर (जनहित मीडिया )। नगर निगम ने राजस्व में सेंध लगाने वाले बड़े संपत्ति मालिकों और टैक्स चोरों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। निगम प्रशासन अब शहर की 1 लाख वर्गफीट या उससे अधिक क्षेत्रफल वाली सभी व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियों की विस्तृत नपती कराने की तैयारी में है। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य बड़े परिसरों में चल रही टैक्स चोरी और अवैध निर्माण के खेल को उजागर कर निगम के राजस्व को बढ़ाना है। शहर के कई बड़े डेवलपर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान अपनी संपत्ति का वास्तविक क्षेत्रफल छुपाकर अथवा गलत श्रेणी दर्शाकर वर्षों से बहुत कम टैक्स भर रहे हैं। नगर निगम के रिकॉर्ड और जमीनी हकीकत में बड़े अंतर की शिकायतें मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।

भीतर छिपे भ्रष्ट भी होंगे उजागर
यदि संपत्तियों का सीमांकन कर सही दर से नगर निगम में टैक्स जमा होने होता है तो न केवल निगम की आए बड़े की बल्कि कहीं नगर निगम में छुपे से गद्दारों का भी राज खुलेगा जिनकी मिलीभगत से टैक्स चोरी की जा रही है।

Users Today : 53
Total Users : 18757
Views Today : 78
Total views : 34387
Who's Online : 0
Server Time : October 25, 2026 1:25 pm