वर्तमान में कृषि मंत्रालय दिल्ली में वित्त नियंत्रक है भुवनेश श्रीवास्त
दतिया (मप्र )। देश और दुनिया भर में जानी-मानी संस्था “भारतीय लेखा संघ” में दतिया मध्य प्रदेश के भुवनेश श्रीवास्तव को सदस्य मनोनीत किया है। दिल्ली में पदस्थ श्रीवास्तव दतिया के पहले व्यक्ति है जिन्हें में स्थान मिला है। संघ शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसन्धान के क्षेत्र में कार्य करता है और और संघ में देश भर के वरिष्ठ अथवा सेवानिवृत्त प्रथम श्रेणी अधिकारी जुड़े है।

भारत सरकार के विभिन्न विभागों में वित्तीय प्रबंधन और प्रसाशन का दो दशक से भी ज्यादा का लंबा एवं समृद्ध अनुभव रखने वाले भुवनेश श्रीवास्तव को देश और दुनिया भर में जानी-मानी संस्था “भारतीय लेखा संघ” में सदस्य मनोनीत किया है। दतिया (मध्य प्रदेश ) भुवनेश श्रीवास्तव वर्तमान में कृषि मंत्रालय, भारत सरकार में वित्त नियंत्रक के पद पर कार्यरत है। अपनी इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भुवनेश श्रीवास्तव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय लेखा संघ देश में वित्तीय और लेखांकन मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच है। वे अपने अनुभवों का लाभ उठाते हुए संघ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, संगठन की मजबूती और देश के वित्तीय परिदृश्य में सकारात्मक योगदान देने के लिए पूरी निष्ठा के साथ निरंतर कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि भुवनेश श्रीवास्तव दतिया जिले के ग्राम सोहन निवासी कमलेश श्रीवास्तव के छोटे भाई हैं।
क्या है लेखा संघ
भारतीय लेखा संघ देश भर में लगभग 9000 सदस्य जुड़े हुए हैं इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय लेखांकन शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थाएं भी जुड़ी हुई है। संघ द्वारा इंडियन जर्नल ऑफ अकाउंटिंग का प्रकाशन भी किया जाता है।

Users Today : 10
Total Users : 18183
Views Today : 13
Total views : 33364
Who's Online : 0
Server Time : October 19, 2026 4:44 am