जीवित और पेंशन की पात्रता के लिए जमा करना होता है केवाईसी, 500 को नोटिस जारी किए थे 300 के जवाब आए, 200 की पेंशन बंद की
इंदौर ( जनहित मीडिया )। नगर निगम में कार्य करते हुए सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को दी जाने वाली पेंशन के लिए पेंशनर का जीवित होने और पेंशन की पात्रता के लिए केवाईसी नहीं आने पर नगर निगम द्वारा 500 पेंशनर को नोटिस जारी किए थे जिसमें से 300 ने दस्तावेज जमा करवाए हैं, जबकि 200 पेंशनर प्रमाण लेकर अब तक नहीं आए। नगर निगम ने सभी दोस्तों की पेंशन बंद कर दी है।

नगर निगम जा अन्य शासकीय संस्था अथवा किसी भी विभाग सेवानिवृत्त होने पर सरकार द्वारा कर्मचारी -अधिकारी को पेंशन दी जाती है। 60- 62 की उम्र में सेवानिवृत होने के बाद पेंशन के लिए प्रत्येक पेंशनर को हर साल अपना जीवित रहने का प्रमाण देने के लिए संबंधित विभाग में केवाईसी करवाना अनिवार्य है। पूर्व में नगर निगम से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के दस्तावेज नहीं आने पर निगम की लेखा शाखा द्वारा 500 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए थे। जिसमें से 330 ने पेंशन की पात्रता के लिए दस्तावेज जमा किए, जबकि 200 पूर्व कर्मचारी अथवा उनके परिजनों ने अब तक पेपर जमा नहीं किए हैं। हालांकि नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष से उनकी पेंशन बंद कर दी है।
गायब कर्मियों में अधिकांश महिलाएं
जिन 200 पेंशनर्स या कर्मचारी की मृत्यु के बाद उनकी विधवा महिला को पेंशन दी जा रही थी, उन 200 पूर्व कर्मचारियों में अधिकांश महिलाएं हैं। जानकारी के अनुसार शासकीय सेवक पति की मृत्यु के बाद महिला द्वारा दूसरा विवाह कर लेना अथवा अनुकंपा नियुक्ति मिलने जैसे कारणों से महिलाएं पेंशन की पात्र नहीं होने से पेपर जमा नहीं करवाए गए।


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 2:14 pm