इंदौर (जनहित मीडिया)। श्रीकृष्ण एवेन्यू फेस 3 में एक प्लॉट पर निर्माण से चार गुना अधिक निर्माण हो गया है। 5 मंजिला ईमारत में 15 हजार वर्गफीट से अधिक निर्माण हो रहा है, जबकि अनुमत्री लगभग 4 हज़ार फीट की है।

शहर में अवैध निर्माण की बाढ़ है। हरित क्षेत्र में निर्माण, अवैध कॉलोनियों की बसाहट और बंगला बनाने की अनुमति लेकर बहुमंजिला ब्लॉक इमारत भी शामिल है। ऐसा ही मामला झोन क्रमांक 16 अंतर्गत श्रीकृष्ण एवेन्यू फेस -3 का है। यहां प्लांट क्रमांक 3 पर 4 मंजिला अनुमति तो ली गई है लेकिन स्वीकृत नक्शे से पूरी तरह अलग निर्माण चल रहा है। नगर निगम से पास नक्शा परमिशन में हर फ्लोर पर चार कमरे स्वीकृत किए गए हैं और प्लॉट के 3 तरफ जगह खाली छोड़ी गई है, लेकिन सत प्रतिशत प्लॉट पर निर्माण किए गए हैं और हर फ्लोर पर चार अलग-अलग फ्लैट बनाए गए जिसमें हाल बेडरूम और किचन का निर्माण किया गया है। अर्थात स्वीकृत नक्शे के अनुसार हर मंजिल पर एक परिवार रह सकता है, लेकिन निर्माण किए गए ब्लॉक में हर मंजिल पर चार परिवार रहेंगे।
निगम को लाखों का नुकसान
नक्शा परमिशन के लिए नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा को जितनी फीस दी गई है, उससे 4 गुना अधिक निर्माण किया गया है। निगम से पूर्ण निर्माण क्षेत्र की अनुमति की स्थिति में 4 गुना फीस लगती जो लाखों में है। वसनीय मानसा पाठ के सत्य प्रतिशत एरिया में पांच मंजिल तक निर्माण की अनुमति नहीं दी जा सकती और हर हाल में अतिरिक्त निर्माण अवैध है।


Users Today : 14
Total Users : 17128
Views Today : 21
Total views : 31142
Who's Online : 0
Server Time : September 10, 2026 7:05 pm