उज्जैन और ग्वालियर की नियुक्ति से इंदौर की उम्मीद भी जागी
लंबे समय से लंबित है निगम में एल्डरमैन और IDA में नियुक्तियां
इंदौर। प्रदेश सरकार के नगरी प्रशासन विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के ग्वालियर उज्जैन सहित कुछ शहरों में विकास प्राधिकरण अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब एक बार फिर इंदौर के नेताओं की उम्मीद जाग गई है। संभावना है कि इसी सप्ताह इंदौर विकास प्राधिकरण में भी नियुक्तियां होंगी।

इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालक मंडल के लिए कई भाजपा नेता दौड़ में है कुछ दिनों पहले नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खेमे से उनके नजदीकी मित्र हरिनारायण यादव का नाम लगभग तय माना जा रहा था लेकिन उसमें अड़ंगा लगने के बाद अब ऊंट किस करवट बैठेगा यह परिणाम आने पर ही पता चल सकेगा। इंदौर विकास प्राधिकरण में नियुक्ति के लिए कैलाश विजयवर्गीय के अलावा रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा गोलू शुक्ला समर्थकों के अलावा संगठन महामंत्री तथा सीधे मुख्यमंत्री के के भरोसे भी कुछ नेताओं ने उम्मीद सजा रखी है। हालांकि किसका भाग्य चमकेगा, यह नियुक्ति की घोषणा पर ही पता चल सकेगा।
ढाई वर्ष बाद होगी नियुक्ति
इंदौर विकास प्राधिकरण में वर्तमान में प्रशासनिक अध्यक्ष संभाग आयुक्त माल सिंह हैं। राजनीतिक नियुक्ति के रूप में पिछले 2023 के विधानसभा चुनाव पहले तक जयपाल सिंह चावड़ा अध्यक्ष थे। चढ़ा के बाद अब लगभग ढाई वर्ष के बाद विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष नियुक्त होने की संभावना है।


Users Today : 34
Total Users : 18356
Views Today : 49
Total views : 33639
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 7:40 am