अजब गजब बिजली वाले : 10 वर्ष पुराना बकाया निकालकर घर में किया अंधेरा, 10 साल से कहां थे जिम्मेदार ?
इंदौर (जनहित मीडिया)। बिजली कंपनी ने 10 साल पहले किसी ठेकेदार द्वारा मकान बनाने के दौरान लिए गए अस्थाई कनेक्शन का बकाया बात कर मकान में रह रहे परिवार की बिजली काट दी और घर में अंधेरा कर दिया। जबकि 2016 से 2026 तक दो बार मकान मालिक भी बदल चुके हैं और उसे जगह पर चार स्थाई कनेक्शन दिए जा चुके हैं। उसके बाद अब पुराना अस्थाई कनेक्शन का बकाया बताकर बिजली काट दी।
मामला दूधिया ग्रिड क्षेत्र की कॉलोनी मानसरोवर का है। यहां पूर्व में बिल्डर द्वारा मकान निर्माण के दौरान अस्थाई बिजली कनेक्शन 2016 में लिया गया था। प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन का कारोबार करने वालो ने प्लॉट पर मकान बनाकर बेच दिए। प्लॉट पर बने मकान को अब तक दो अलग-अलग लोगों ने खरीदे, लेकिन स्थाई कनेक्शन लेते अथवा उपभोक्ता का नाम बदलवाते समय बिजली कंपनी ने पुराना बकाया नहीं बताया, न कोई आपत्ति ली। बिल्डर से मकान खरीदने वालों ने अपने बिजली के कनेक्शन लिए तब से अब तक 10 वर्षों से लगातार बिजली का बिल भर रहे हैं। कल अचानक बिजली कंपनी की टीम आई और पुराना बकाया बताकर बिजली काटने की बात कही तथा कुछ देर में ही घर की बिजली काट दी। घर की बिजली काटने के बाद 36,000 रुपए से अधिक बकाया राशि जमा करने की सहमति और एक किश्त जमा करने के बाद बिजली जोड़ी गई।
बिना किसी सूचना के काटी बिजली
बिजली कंपनी द्वारा कल 16 अप्रैल को कार्रवाई के पहले नोटिस भी नहीं दिया और टीम अचानक आ धमकी। तुरंत पैसा जमा नहीं करने पर घर की बिजली काट दी। जबकि पीड़ित परिवार पिछले 10 वर्षों से लगातार बिल का भुगतान कर रहा है।
सवाल – बिल्डर से क्यों नहीं वसूला
10 वर्ष बाद उपभोक्ता से पुराना पैसा वसूला जा रहा है ! जबकि जिस बिल्डर द्वारा अस्थाई कनेक्शन लिया गया था उसका कनेक्शन काटते समय बकाई राशि क्यों नहीं वसूली ? और इतने वर्षों में कभी उपभोक्ता को अवगत क्यों नहीं कराया? नोटिस क्यों नहीं भेजा? ये सवाल बताते हैं कि क्षेत्र के अधिकारी की कार्यशैली कैसी है!


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 20
Total views : 30835
Who's Online : 1
Server Time : September 5, 2026 2:46 pm