गांधीजी की पुण्यतिथि पर संस्था का साप्ताहिक जनजागरूकता कार्यक्रम
इंदौर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड इंदौर की नवांकुर संस्था वरेण्यम समाज कल्याण समिति एवं प्रस्फुटन समिति अरण्या द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय अरण्या के बच्चों को मद्य निषेध शपथ दिलवाई एवं संकल्प पत्र भरवाकर हस्ताक्षर करवाए। संस्था द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को समझाइश दी गई कि नशा करने से शारीरिक क्षति के साथ साथ बहुत सारे दुष्परिणामो का सामना करना पड़ता है और आने वाली पीढ़ियों तक इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों से अवगत कराया गया। इस मौके पर सभी से नशा ना करने की अपील की गई। इस अवसर पर संस्था वरेण्यम समाज कल्याण समिति के प्रतिनिधि ईश्वर दागी , प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सुंदर लाल शर्मा ,सचिव अर्जुन सिंह , विद्यालय प्राचार्य बृजेश सूर्यवंशी सहित ग्रामवासी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Users Today : 10
Total Users : 16164
Views Today : 18
Total views : 28815
Who's Online : 1
Server Time : August 5, 2026 8:50 pm