इंदौर। इंदौर से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग और बसों में सीट न मिलने की समस्या को देखते हुए रेलवे ने इंदौर-मुंबई सेंट्रल तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की अवधि एक महीने और बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन 28 फरवरी 2026 तक पटरी पर दौड़ती रहेगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस ट्रेन (गाड़ी संख्या 09085/09086) का अंतिम फेरा 30 जनवरी तक निर्धारित था, जिसे अब यात्रियों की सुविधा के लिए विस्तारित किया गया है।
अब कब तक चलेगी?
-
गाड़ी संख्या 09085 (मुंबई सेंट्रल से): अब 27 फरवरी 2026 तक चलेगी।
-
दिन: यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से प्रति सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रवाना होगी।
-
संभावना: जिस तरह अवंतिका एक्सप्रेस में टिकटों की मारामारी रहती है और तेजस को महंगा होने के बावजूद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, माना जा रहा है कि आने वाले समय में रेलवे इसे स्थायी (Permanent) भी कर सकता है।
अवंतिका में ‘नो रूम’: इंदौर-मुंबई रूट पर यात्रियों का दबाव इतना ज्यादा है कि अवंतिका एक्सप्रेस में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। बसों में भी भीड़ है। ऐसे में तेजस का किराया महंगा और समय थोड़ा असुविधाजनक होने के बाद भी यात्री इसमें सफर करना पसंद कर रहे हैं।
यह है तेजस का किराया (श्रेणीवार): रेलवे ने इस ट्रेन के लिए तीन श्रेणियों का किराया निर्धारित किया है:
| श्रेणी (Class) | कुल किराया (Total Fare) | इसमें क्या-क्या शामिल है? |
| AC 1st Class | ₹3,800 | बेस फेयर: ₹3484 + रिजर्वेशन: ₹60 + सुपरफास्ट: ₹75 + GST: ₹181 |
| AC 2 Tier | ₹2,430 | बेस फेयर: ₹2219 + रिजर्वेशन: ₹50 + सुपरफास्ट: ₹45 + GST: ₹116 |
| AC 3 Tier | ₹1,805 | बेस फेयर: ₹1634 + रिजर्वेशन: ₹40 + सुपरफास्ट: ₹45 + GST: ₹86 |


Users Today : 34
Total Users : 18356
Views Today : 49
Total views : 33639
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 7:40 am