मक्सी/शाजापुर: मक्सी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। उज्जैन से गुना की ओर जा रही एक मालगाड़ी पटरी टूटने के कारण अनियंत्रित होकर डिरेल हो गई। झटका इतना तेज था कि मालगाड़ी पटरी से उतरकर दो हिस्सों में बंट गई।
पटरी टूटी और बिगड़ गया संतुलन: घटना मक्सी रेलवे स्टेशन के समीप हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेल की पटरी टूटने से मालगाड़ी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उसके कई डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने और डिब्बों के उतरने से मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रेलवे के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि विशेषज्ञों की एक टीम उज्जैन से मक्सी के लिए रवाना हो गई है। विस्तृत जांच के बाद ही हादसे का सही कारण स्पष्ट होगा। स्टेशन प्रबंधक मुकेश जैन ने भी प्रथम दृष्टया ट्रैक में खराबी को ही दुर्घटना का कारण माना है। मौके पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।
यातायात की स्थिति: हादसे के तुरंत बाद रेल यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यातायात को सुचारू करने और सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल अन्य ट्रेनों के संचालन को नियंत्रित तरीके से मैनेज किया जा रहा है।


Users Today : 13
Total Users : 15648
Views Today : 17
Total views : 27829
Who's Online : 0
Server Time : July 23, 2026 10:25 am