कई संकुल चल रहे हैं प्रभारियों के भरोसे
हर कोई करता है मनमानी, शिक्षक और स्टाफ भी परेशान
इंदौर। वैसे तो प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन इंदौर में हालात और भी बदतर है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 20 माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की जिम्मेदारी वाले दातोदा संकुल में प्राचार्य नहीं है। जिससे क्षेत्र की सभी स्कूलों की व्यवस्थाएं गड़बड़ा रही है। कई काम समय पर नहीं होते तो स्कूलों में मनमानी करने वालों पर नियंत्रण भी नहीं है।
सरकारी नीति के चलते निजी विद्यालय तेजी से बढ़ रहे है और शासकीय विद्यालय उसी तेजी से घट रहे हैं। उसे पर भी प्रशासनिक व्यवस्था लचर होने के कारण स्कूलों में मनमानी चल रही है। शिक्षण संचनालय द्वारा प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों की व्यवस्था, संचालन एवं निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक स्तर पर शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य की जिम्मेदारी तय की गई है, लेकिन शिक्षा के हब के रूप में देशभर में ख्यात इंदौर में शिक्षा विभाग संभालने वालो का ही टोटा है। शहर और जिले में कई महत्वपूर्ण पद खाली होने के साथ संकुल प्राचार्यों के पद भी खाली पड़े हैं। ऐसा ही एक संकुल दातोदा भी है। दातोदा के संकुल प्राचार्य का पद लंबे समय से खाली पड़ा है। लंबे समय से इस संकुल में प्राचार्य नहीं है। जबकि जबकि विभाग के अधिकांश कार्य संकुलों के भरोसे चलते हैं।
यह भी पढ़ें 👉🏼 पीएम आवास के नक्शे से गार्डन गायब और सीलन से बेहाल 100 परिवार
ये प्रमुख जिम्मेदारी: एक संकुल प्राचार्य के पास शिक्षा विभाग के मुख्य कार्य जैसे शिक्षा का अधिकार ( RTE ), दिव्यांग बच्चों का निशुल्क शिक्षा कार्यक्रम ( CWSN ), एजुकेशन पोर्टल का काम, डायस प्लस का काम, सेवा पुस्तिका संधारण तथा छात्रवृत्ति और गणवेश जैसे कार्य संकुल की जिम्मेदारी है। ऐसे में संकुल प्राचार्य के पद रिक्त होने से कार्य समय पर नहीं हो रहे हैं।
67 संकुल अधिकांश में प्रभारी: इंदौर शिक्षा विभाग में शहर और ग्रामीण क्षेत्र मिलकर 67 संकुल हैं। इनमें अधिकांश संकुलों में प्रभारी है। ऐसी स्थिति में इंदौर में जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, प्रतिनिधियों की निगरानी है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी और व्यवस्थाओं के लिए संकुल में प्राचार्य की नियुक्ति अनिवार्य है।


Users Today : 7
Total Users : 15589
Views Today : 8
Total views : 27713
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 6:54 am