इंदौर | रालामंडल क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन समेत तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
जन्मदिन की खुशी मातम में बदली
पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 5:15 बजे हुई। कार में सवार चारों दोस्त प्रखर कासलीवाल का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। प्रखर ही कार चला रहे थे।
मृतकों की पहचान: प्रेरणा बच्चन (पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी), प्रखर कासलीवाल, मनसिन्धु

हादसे में अनुष्का नामक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, प्रेरणा की कुछ समय बाद शादी होने वाली थी, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
ट्रक चालक फरार, नाकेबंदी शुरू
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता और परिजन मौके पर पहुँचने लगे हैं। पूर्व मंत्री बाला बच्चन भी इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।
पुलिस कार्रवाई: रालामंडल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शहर के बाहरी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है और आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


Users Today : 54
Total Users : 17051
Views Today : 78
Total views : 30959
Who's Online : 0
Server Time : September 6, 2026 4:37 pm