कांग्रेस ने सभी 85 वार्ड में कैंडल मार्च किया, मृतकों को श्रद्धांजलि दी और मंत्री – महापौर के इस्तीफे की मांग की
इंदौर। इंदौर शहर कांग्रेस के द्वारा मंगलवार शाम को शहर में 85 स्थान पर भागीरथपुरा के जहरीले पानी हादसे में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। शहर के हर वार्ड में कैंडल मार्च निकालकर शोक सभा का आयोजन किया। इसके साथ ही नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव का इस्तीफा भी मांगा गया।

शहर में दूषित पेयजल की शिकायतें लगातार आ रही है एक तिहाई शिकायतों का भी समाधान नहीं हो पा रहा है और आमजन अब भी दूषित मलयुक्त पानी पीने को मजबूर है। भगीरथपुरा में पानी के कारण और हादसा हो गया और कई लोग जान गंवा चुके हैं। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि भागीरथपुरा में इंदौर नगर निगम के द्वारा वितरित किए गए जहरीले पानी को पीने से 17 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ो लोग बीमार हो गए। कांग्रेस द्वारा शहर के सभी 85 वार्ड में कैंडल मार्च निकाला गया। हर वार्ड में कैंडल मार्च निकालकर भागीरथपुरा की घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही वार्ड में एक प्रमुख चौराहे पर इन सभी मृतकों के फोटो लगाकर उनके सामने मोमबत्ती जलाई गई और शोक सभा का आयोजन कर इन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव के इस्तीफे की मांग की गई।
चौकसे ने बताया कि यह हर वार्ड में बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए। इन नागरिकों के द्वारा नगर निगम की लापरवाही पर अपना गुस्सा जताया गया। कांग्रेस के द्वारा इस घटना के लिए जिम्मेदार नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की भी मांग की जा रही है।


Users Today : 8
Total Users : 15590
Views Today : 11
Total views : 27716
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 7:43 am