कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही से थर्ड ईयर के छात्र-छात्र परीक्षा से वंचित
फरवरी में विशेष परीक्षा आयोजित करवाने का फर्जी आश्वासन भी
इंदौर ( जनहित मीडिया) । जिले के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में थर्ड ईयर बीएससी नर्सिंग के 90% छात्र परीक्षा से वंचित हो गए हैं। कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही के चलते 30 में से करीब 27 छात्र आज परीक्षा में नहीं बैठ सके। आज से परीक्षा प्रारंभ हो गई है और पहले दिन 27 छात्र-छात्रा परीक्षा से वंचित है।

मामला महू के सफायर नर्सिंग कॉलेज का है यहां बीएससी नर्सिंग (4 साल ) सहित अन्य कई कोर्स करवाए जाते हैं जिनमें बीबीए, बीसीए एमबीए और जीएनएम शामिल है। बीएससी नर्सिंग के 4 साल के कोर्स के इस बार थर्ड ईयर में लगभग 30 छात्र हैं, जिनमें से 27 छात्र परीक्षा से वंचित हो गए और इसके लिए छात्रों को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की गई। जबकि छात्रों- छात्राओं का कहना है कि उनकी तरफ से कोई गड़बड़ी नहीं हुई है नियमित रूप से कॉलेज जा रहे हैं, फीस जमा की है और परीक्षा फॉर्म भी भरे हैं कॉलेज प्रबंधन की तरफ से लापरवाही की गई है। सफायर कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही से 27 छात्रों का साल बिगड़ने की नौबत आ गई है।
फरवरी में कैसे परीक्षा होगी ? नहीं हुई तो जिम्मेदार कौन ?
सफायर कॉलेज प्रबंधन ने नर्सिंग थर्ड ईयर के छात्रों का साल बिगड़ने पर आश्वासन दिया है कि उनका साल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा फरवरी में विशेष परीक्षा करवाई जाएगी इस पर छात्रों का कहना है कि परीक्षा करवाना या नहीं करवाना यह कॉलेज का नहीं विश्वविद्यालय का निर्णय है और अगर विश्वविद्यालय ने फिर से परीक्षा नहीं करवाई तो उनका साल बिगड़ने के लिए कौन जिम्मेदार होगा ??
इनका कहना है
हमारे कॉलेज प्रबंधन से कुछ चूक हुई है जिससे बच्चे परीक्षा से वंचित रह गए हैं। हम विश्वविद्यालय से लगातार संपर्क में है लेकिन कुछ सुधार नहीं हुआ तो आज कॉलेज प्रतिनिधि यूनिवर्सिटी गए हैं। हमारा प्रयास है बच्चे अगले पेपर दे सके।
– तोषन पाटिल, एडमिनिस्ट्रेटर सफायर नर्सिंग कॉलेज महू।


Users Today : 34
Total Users : 18356
Views Today : 49
Total views : 33639
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 7:40 am