इंदौर — मालवा क्षेत्र में ठंड का सितम जारी है। गुरुवार रात (18 दिसंबर 2025) इंदौर में इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। आश्चर्यजनक रूप से इंदौर का तापमान प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी कम रहा। कड़ाके की इस ठंड ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
पचमढ़ी से अधिक ठंडा रहा इंदौर
गुरुवार रात इंदौर का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में यह 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों की सूची में इंदौर दूसरे स्थान पर रहा।
-
प्रथम स्थान: शिवपुरी (4.0 डिग्री सेल्सियस)
-
द्वितीय स्थान: इंदौर (4.1 डिग्री सेल्सियस)
-
पचमढ़ी: (5.6 डिग्री सेल्सियस)
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ियों पर हो रही भारी बर्फबारी का सीधा असर इंदौर के मौसम पर पड़ रहा है। बीती रात 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी, जिससे दृश्यता (Visibility) भी घटकर 1500 मीटर रह गई।
प्रदूषण और बीमारियों का दोहरी मार
कड़ाके की ठंड के साथ-साथ शहर की आबोहवा भी जहरीली होती जा रही है। 18 दिसंबर को नगर का एक्यूआई (AQI) 153 दर्ज किया गया, जबकि 12 दिसंबर को यह 300 के खतरनाक स्तर पर पहुँच गया था।
-
वाहनों का धुआं: पर्यावरणविद् ओ.पी. जोशी के अनुसार, पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी और निजी वाहनों पर बढ़ती निर्भरता के कारण कुल प्रदूषण में वाहनों का योगदान 55 प्रतिशत है।
-
स्वास्थ्य पर असर: गिरते तापमान और बढ़ते प्रदूषण के कारण शहर में सर्दी, खांसी, वायरल बुखार और सांस के मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
दिसम्बर के ऐतिहासिक न्यूनतम तापमान (रिकॉर्ड)
दिसम्बर के महीने में चल रही इस शीत लहर ने पुराने रिकॉर्ड्स की याद ताजा कर दी है। शहर का अब तक का सबसे कम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस (27-12-1936) दर्ज किया गया है।
| न्यूनतम तापमान (°C) | तारीख |
| 1.1 | 27-12-1936 |
| 2.4 | 14-12-1964 |
| 3.1 | 28-12-1983 |
| 4.1 | 18-12-2025 (सीजन का रिकॉर्ड) |
| 4.5 | 11-12-2025 |
विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल जून से अक्टूबर तक हुई लंबी बारिश के कारण नमी अधिक है, जिससे ठंड का असर इस बार और अधिक तीखा रहने की संभावना है।


Users Today : 8
Total Users : 15590
Views Today : 11
Total views : 27716
Who's Online : 1
Server Time : July 22, 2026 7:30 am