इंदौर। दिसम्बर में मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार को दो वर्ष पूर्ण हो रहे है। इन दो वर्षों में शासन ने युवाओ, महिलाओं, गरीबो और किसानों के लिए उल्लेखनीय कार्य किये है। खासकर कृषि क्षेत्र में कृषि का रकबा दोगुना करने के लिए लगातार और बेहतर कार्य किये है। मेडिकल कॉलेज, स्कूल और युवाओ के रोजगार के लिए उद्योग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये गए है।
यह बात इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को सरकार को 2 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इन 2 वर्षों में मध्य प्रदेश शासन ने कई उल्लेखनीय कार्य कियाहैं। लाडली बहनों को सक्षम बनाने जैसे सार्थक कार्य हुए हैं तो प्रदेश में पहली बार नक्सल उन्मूलन का कार्य भी हुआ है। यादव ने गत दिनों बालाघाट में नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में किए गए नक्सलियों के सुरेंद्र का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का काम भी हमारी सरकार ने किया है। प्रदेश सरकार अगले 3 वर्षों में मध्य प्रदेश को और अधिक उन्नति पर ले जाएंगे।
शुक्ला परिवार के आयोजन में शामिल हुए
इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की शादी का समारोह चल रहा है। आज शुक्ला परिवार में मुख्य समारोह है मुख्यमंत्री भी विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए और शुभकामनाएं दी।


Users Today : 8
Total Users : 15590
Views Today : 11
Total views : 27716
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 7:52 am