कांग्रेस के क्षेत्र क्रमांक 2 के बीएलए की बैठक में बोले
इंदौर। एसआईआर के नाम पर कई लोगों के नाम कट रहे हैं कईयों के पते नहीं मिल रहे हैं। मतदाताओं के धड़ल्ले से नाम कट रहे हैं। लेकिन फर्जी मतदाता हटाने के नाम पर हम वास्तविक मतदाताओं के नाम नहीं काटने देंगे।
यह बात विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट की आयोजित की गई बैठक में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कही। उन्होंने सभी एजेंट से साफ शब्दों में कहा कि फर्जी मतदाता के नाम पर कहीं भी असली मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिए। चौकसे ने आज परदेशीपुरा क्षेत्र में धर्मशाला में आयोजित इस बैठक में कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य करने के पीछे भाजपा की जो मंशा है उससे हम सभी वाकिफ है। हमें यह ध्यान रखना है कि भाजपा अपने षड्यंत्र में सफल नहीं हो पाए। कहीं भी फर्जी मतदाता के नाम पर असली मतदाताओं के नाम नहीं कटना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें यह ध्यान देना होगा कि जो लोग क्षेत्र छोड़कर जा चुके हैं अथवा जिनकी मृत्यु हो गई है उनके नाम अवश्य इस सूची से कट जाएं।


वे गड़बड़ी करके फर्जी वोटर तैयार करते हैं
विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पार्षद राजू भदोरिया ने कहा कि हम सभी को पूरी मुस्तैदी के साथ इस काम को अंजाम देना है। इस काम में गड़बड़ी करके ही भाजपा फर्जी वोटो की व्यवस्था करती है। ऐसी व्यवस्था करने की कोशिश को हमें इस बार नाकाम कर देना है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश चौकसे ने कहा कि यह काम सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी का काम है। हम सभी यदि अपने-अपने बूथ पर ईमानदारी से 15 दिन काम कर लेंगे तो काम पूरा हो जाएगा। हमें अपना काम करने के साथ-साथ दूसरे लोगों के द्वारा की जा रही गड़बड़ी के काम को रोकना भी है। बैठक में विधानसभा 2 के सभी ब्लॉक अध्यक्ष और सभी BLA उपस्थित रहे।


Users Today : 71
Total Users : 17068
Views Today : 107
Total views : 30988
Who's Online : 0
Server Time : September 6, 2026 10:46 pm