नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के किसानों को एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात दी है। पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र के उत्थान और किसानों की समृद्धि के लिए करीब 35,440 करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण योजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने यह घोषणा नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) में आयोजित विशेष कृषि योजना कार्यक्रम के दौरान की। इस अवसर पर, पीएम मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

24,000 करोड़ की ‘धन धान्य कृषि योजना’ लॉन्च
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं में सबसे प्रमुख है ‘धन धान्य कृषि योजना’, जिस पर करीब 24,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के मुख्य लक्ष्य देश के 100 जिलों में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना, किसानों को आसान शर्तों पर कर्ज उपलब्ध कराना, सिंचाई और फसलों में विविधता लाना और फसल प्रबंधन को और अधिक बेहतर बनाना है। कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ने अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाओं और मिशनों की भी शुरुआत की, देश को दालों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए छह वर्षीय मिशन योजना शुरू की गई है। इस मिशन का बजट 11,440 करोड़ रुपये है। कृषि के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 3,650 करोड़ रुपये की लागत से ‘कृषि आधारभूत ढांचा फंड योजना’ शुरू की गई है। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए 17 विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए भी करीब 1,166 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
मत्स्य पालन और फूड प्रोसेसिंग को भी बढ़ावा
प्रधानमंत्री ने कृषि के सहायक क्षेत्रों, जैसे मत्स्य पालन और फूड प्रोसेसिंग (खाद्य प्रसंस्करण) उद्योग को भी हजारों करोड़ की सौगात दी, मत्स्य पालन के लिए करीब 693 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने के लिए करीब 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल सकेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।



Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 2:14 pm