कादरी को पार्षद पद से निष्कासित किया
कांग्रेस ने इसका विरोध किया और मामले को एक तरफ बताया
इंदौर। नगर निगम परिषद सम्मेलन में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को निलंबित कर दिया गया है। कादरी पर लव जिहाद के मामले में फंडिंग के आरोप है। हालांकि इस दौरान विपक्ष के पार्षदों ने विरोध किया और जमकर हंगामा भी हुआ, लेकिन बहुमत से प्रस्ताव पास कर कादरी को सदन से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसको विपक्ष ने एक तरफ और आलोकतांत्रिक बताया।
कुछ महीना पहले लव जिहाद के मामले में फंडिंग के आरोप में फंसे कांग्रेस के पार्षद अनवर कादरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी और उनके अनुषांगिक संगठनों ने मोर्चा खोल रखाथा। भाजपा की महिला नेत्रियों ने कादरी को परसादी से बर्खास्त करने की भी कई बार मांग की है। गुरुवार को नगर निगम के परिषद सम्मेलन में अनवर कादरी को निष्कासित करने का प्रस्ताव रखा गया। बताया जाता है कि कादरी पर नियमों का उल्लंघन आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने जैसे प्रकरणों को लेकर बार-बार निष्कासन की मांग की जा रही थी। सम्मेलन में कादरी के निष्कासन पर निर्णय लेते समय विपक्ष के पार्षदों ने इसका विरोध किया परिषद में हंगामा भी हुआ और शोर शराबे के बीच बहुमत से प्रस्ताव पास कर पार्षद अनवर कादरी को निष्कासित कर दिया गया। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौक से ने कहा कि यह निर्णय एक तरफा और अलोकतांत्रिक है, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और इसे जनता के सामने लाएंगे।
कादरी अपराधी जीतू अपराधी नहीं !
कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के निष्कासन पर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने यह भी कहा कि भाजपा पार्षद के बेटे को निर्वस्त्र कर मारपीट करने वाले जीतू जाटव से भाजपा के प्रतिनिधियों को इतना प्रेम है कि वह उन्हें सदन में से सम्मान जगह दे रहे हैं और कांग्रेस पार्षद पर बर्खास्त की की कार्रवाई की जा रही है। जबकि जीतू जाटव का मामला भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
शोर में खो गए जनता के मुद्दे
नगर निगम के परिषद सम्मेलन में भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच किस स्थान शोर शराबे और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में अधिकांश समय खत्म हो गया प्रश्न कल के दौरान सवाल जवाब के बीच भी बेमतलब की बहस में शहर की जर्जर हालत ओर जनता की तकलीफों पर उतनी बात नहीं हो सकी जितनी शहर की जरूरत है।

Users Today : 44
Total Users : 18474
Views Today : 201
Total views : 33941
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 12:10 pm