बिजली कंपनी का मैंटेनेंस अभियान, पावर ग्रिड और लाइनों की मरम्मत जारी

इंदौर। ग्रामीण क्षेत्र के अलावा शहरी क्षेत्र मे भी पिछले कई दिनों से बिजली की लुकाछुपी जारी है। हर कभी वक्त बे वक्त बत्ती गुल हो जाती है शहर भर में अंधेरा छा जाता है। नवरात्रि के दौरन बिजली बार-बार गुल होने की समस्या से जूझने के बाद अब बिजली कंपनी ने दीपावली की तैयारिया शुरू कर दी है। ग्रिड और लाइनों की मरम्मत की जा रही है, पेड़ो की डाल छांट रहे हैं।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर दीपोत्सव के पहले शहर में मैंटेनेंस अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि दीपोत्सव पर आपूर्ति में कोई बाधा की स्थिति निर्मित नहीं हो। शहर अधीक्षण यंत्री श्री डीके गाठे ने बताया कि तीसों जोन से संबंद्ध 11 केवी फीडरों, ग्रिडों, प्रमुख स्थानों के ट्रांसफार्मरों, निम्नदाब लाइनों का मैंटेनेंस सुबह सात बजे से तीन चार घंटों तक किया जा रहा है। अगले सप्ताह तक दीपोत्सव की तैयारी का यह मैंटेनेंस कार्य पूर्ण हो जाएगा। शहर अधीक्षण यंत्री गाठे ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर हो रहे मैंटेंनेंस को लेकर नियमित रूप से पर्यवेक्षण के लिए कार्यपालन यंत्रियों को निर्देशित किया गया है। शहर अधीक्षण यंत्री ने बताया कि दीपोत्सव पर शहर में चौबीसों घंटे कार्मिक ड्यूटी देंगे। उपभोक्ताओं को दीपोत्सव पर मांग के मुताबिक बिजली वितरण पूरी गुणवत्ता से किया जाएगा। दीपावली के त्योहार पर बार-बारब बिजली किसी समस्या उत्पन्न नहीं हो इसके लिए अगले 8-10 दिनों तक लगातार यह कार्य जारी रहेगा।

Users Today : 15
Total Users : 13798
Views Today : 28
Total views : 24325
Who's Online : 0
Server Time : June 13, 2026 3:03 pm