लिंक रोड और यशवंत सागर विस्तार के लिए मुआवजा सहित पार्षद कादरी को बर्खास्त करने का प्रस्ताव भी
11 बजे से शुरू होगा सम्मेलन तीन दर्जन से अधिक प्रस्ताव पर चर्चा

इंदौर। नगर निगम परिषद सम्मेलन 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से निगम के अटल सभागार में शुरू होगा, जिसमें सबसे अहम मुद्दा कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी समाप्त करने का रहेगा। हालांकि इसके अलावा शहर में सुविधाओं और निर्माण संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा और निर्णय होंगे। ज्ञात हो कि कादरी पर धर्मांतरण मामले में फंडिंग करने के आरोप हैं, जिसको लेकर भाजपा की महिला पार्षद ने रणनीति तैयार की है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने विकास संबंधी मुद्दों पर मोर्चा खोलने के लिए तैयारी की है और परिषद सम्मेलन से पहले सुबह 9 बजे मुसखेड़ी क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।
नगर निगम के परिषद सम्मेलन में आज चमकर हंगामा होने की संभावना है पार्षद अनवर कादरी के मामले में परसादी समाप्त करने पर सदन में पक्ष विपक्ष के आरोप प्रत्यारोप देखने को मिलेंगे तो वही नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नगर अध्यक्ष चिंटू चौकसे की टीम में अवैध निर्माण जर्जर होती सड़कों, ड्रेनेज और पेयजल सहित अन्य मुद्दों पर भाजपा परिषद को गिरने की तैयारी की है। परिषद सम्मेलन से पहले आज सुबह 9 बजे मुसाखेड़ी चोराहे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन भी है। कांग्रेस जहां विभिन्न मुद्दों पर भाजपा परिषद को घेरने की तैयारी में है वहीं भाजपा की महिला पार्षदों ने भी कादरी के मुद्दे पर तैयारी कर ली है।
निम्न प्रस्तावों सहित 3 दर्जन से अधिक प्रस्ताव रखेंगे
नगर निगम परिसर में बने अटल सभागार में होने वाले परिषद सम्मेलन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाई गई इमारत वाले अरावली और शिवालिक परिसर में दुकानों अस्तित्व के अधिकार का प्रस्ताव, 70 मीटर ऊंची हाइड्रोलिक फायर मशीन प्लेटफार्म खरीदने के टेंडर के लिए प्रस्ताव, कबीर खेड़ी में 245 एमएलडी एसटीपी पर कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगाने का प्रस्ताव, चंदन नगर चौराहे से एयरपोर्ट तक की लिंक रोड निर्माण संबंधी प्रस्ताव और नर्मदा जलप्रपात योजना के 363 एमएलडी तीसरे चरण का 3 वर्षों के लिए संचालन संरक्षण का प्रस्ताव और यशवंत सागर की जल ग्रहण क्षमता बढ़ाने के लिए दो प्रभावित किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे का प्रस्ताव परिषद में रखा जाएगा।
Users Today : 20
Total Users : 15602
Views Today : 41
Total views : 27746
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 2:25 pm