राजस्थान के बारां शहर के कोटा रोड स्थित राज पैलेस में आयोजित गरबा कार्यक्रम इस बार एंट्री पास विवाद के कारण चर्चा में आया. गरबा कार्यक्रम में गैर हिन्दू लड़कों के घुसने पर कार्यक्रम में हंगामा हो गया. वहीं गैर हिंदू लड़कों को गरबा कार्यक्रम का पास देने पर हिंदू सगंठन के पदाधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है. हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने आयोजकों को फटकार लगाते हुए कहा कि बहन-बेटियों को लव जिहाद का शिकार बनाना चाहते हो शर्म आनी चाहिए.
जानकारी के अनुसार आयोजककर्ता देवेंद्र अदलक्खा, सीमा मेहता, आशीष खाण्डे, कार्तिक कोहली ने अपनी मोटी कमाई के चलते कुछ गैर हिन्दू युवकों को भी एंट्री पास दे दिया, जिससे समाज के कुछ संवेदनशील तत्वों में नाराजगी पैदा हो गई. एंट्री पास मिलने के बाद ही असमाजिक तत्वों ने कार्यक्रम स्थल पर हंगामा किया. स्थिति बिगड़ते देख हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आयोजकों को चेतावनी दी.
गरबा कार्यक्रम में हंगामा
गरबा कार्यक्रम में गैर हिन्दू लड़कों के घुसने पर कार्यक्रम में कुछ देर के लिए हंगामा हो गया. इस दौरान वहां पहुंचे हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आयोजकों को जमकर खरीखोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति माता की आराधना नहीं कर सकता, माता के धोक नहीं लगा सकता, माता रानी के जयकारे नहीं लग सकता ऐसे लोगों को गरबे में आने का कोई अधिकार नहीं है.
हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति
उन्होंने आयोजकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चंद रुपयों की खातिर अपनी बहन बेटियों को लव जिहाद का शिकार बनाना चाहते हो शर्म आनी चाहिए आप लोगों को. सूचना मिलने पर पुलिस टीम और डीएसपी ओमेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर माहौल को शांत कराया. पुलिस ने आयोजकों से कहा कि भविष्य में ऐसे मामलों में सतर्कता बरतें और किसी भी विवाद को जन्म न दें, शुक्रवार की रात्रि को गरबा कार्यक्रम शांतिपूर्ण रूप से जारी रहा, लेकिन इस घटना को लेकर समाज में सावधानी बढ़ा दी गई है.

Users Today : 30
Total Users : 18352
Views Today : 44
Total views : 33634
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 6:48 am