केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की ओर से बड़े बिल्डर्स और बैंकों की मिलीभगत से हजारों घर खरीदारों से ठगी के मामले में कई शहरों में छापेमारी की जा रही है. यह छापेमारी मुंबई के अलावा कोलकाता और बेंगलुरु में की जा रही है. सीबीआई ने खरीदारों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने के मामले में 6 केस भी दर्ज किए और 3 शहरों में 12 जगहों पर छापेमारी डाली.
जांच एजेंसी की ओर से इस कार्रवाई का मकसद बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों (बैंकों) के अधिकारियों के बीच हुई सांठगांठ की जांच करना है.मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में जिन 6 बिल्डर्स के यहां सीबीआई की छापेमारी हो रही है, उसमें बेंगलुरु में रजिस्टर्ड 3 कंपनी (इथाका एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, एलजीसीएल अर्बन होम्स (इंडिया) और ओजोन अर्बाना इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड) शामिल है. इसके अलावा मुंबई में रजिस्टर्ड कंपनी शश्वती रियल्टी प्राइवेट लिमिटे़ड (प्रोजेक्ट बेंगलुरु में), कोलकाता में रजिस्टर्ड एमकेएचएस हाउसिंग एलएलपी और मुंबई की एक्मे रियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड है.


Users Today : 38
Total Users : 18468
Views Today : 142
Total views : 33882
Who's Online : 4
Server Time : October 22, 2026 8:30 am